यशस्वी जायसवाल बायोग्राफी | Yashasvi jaiswal biography

Yashasvi jaiswal biography in Hindi :- नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके यशस्वी जायसवाल बायोग्राफी इन हिंदी, यशस्वी जायसवाल बायोग्राफी, Yashasvi jaiswal biography, के बारे में बताने वाले हैं दोस्तों यदि आप क्रिकेट के सबसे बड़े प्रशंसक है तो आप इस क्रिकेट को तो जानते ही होंगे क्योंकि इन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया है।

दोस्तों यशस्वी जायसवाल मात्र 21 वर्ष के ही हैं लेकिन इन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है साल 2023 के आईपीएल में उनके द्वारा काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की गई है आज हम आपको इनके बारे में इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं यदि दोस्तों आप यशस्वी जायसवाल के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है इस लेख के माध्यम से आप Yashasvi jaiswal biography के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इसलिए दोस्तों आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यशस्वी जायसवाल का प्रारंभिक जीवन

दोस्तों यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को हुआ था इनका जन्म उत्तर प्रदेश के सूरियांवा में हुआ था इनके माता-पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल तथा कंचन जायसवाल हैं यशस्वी जायसवाल समेत यह 6 भाई बहन है 6 भाई बहनों में यह चौथा स्थान पर हैं जब जायसवाल मात्र 10 साल के हुए थे तो यह अपने गांव से मुंबई चले गए थे और मुंबई आने के बाद यह आजाद मैदान में प्रशिक्षण करने लग गए थे जायसवाल मुंबई तो आ गए थे

लेकिन इनके रहने का कोई भी ठिकाना नहीं था क्योंकि जायसवाल के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी यह अपने प्रशिक्षण के दौरान हार्डवेयर की दुकान पर भी काम करते थे और इन्होंने अपने गुजारे को चलाने के लिए पानी पुरी बेचने का काम भी किया था इनका बचपन से ही क्रिकेट का काफी शौक था और इसी कारण से यह आजाद मैदान में क्रिकेट की प्रेक्टिस किया करते थे इनका रहने का ठिकाना नहीं होने के कारण यह आजाद मैदान में टेंट के नीचे ही अपनी रात को बिताया करते थे।

यशस्वी जायसवाल का करियर

यशस्वी जायसवाल मुंबई तो आ गए थे लेकिन इनका रहने का ठिकाना नहीं था और इसी कारण से यह आजाद मैदान में प्रेक्टिस करके वही टेंट के नीचे अपनी रात बिताया करते थे एक दिन इनको प्रैक्टिस करते हुए ज्वाला सिंह जो एक क्रिकेट अकादमी चलाते थे इनको देख लिया था तो यह इनसे काफी प्रभावित भी हो गए थे उसके बाद ज्वाला सिंह ने यशस्वी जायसवाल को रहने के लिए जगह भी दी थी तथा इनको अपने अकादमी में शामिल भी कर लिया था उसके बाद ज्वाला सिंह यशस्वी जायसवाल के गार्जियन भी बन गए थे।

यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल 1 दिन कहा था कि जायसवाल का मुंबई में कोई जमीन या फ्लैट नहीं था और इसी कारण से यह मुंबई के आजाद मैदान के बाहर रहना पसंद करता था क्योंकि यह सच में जायसवाल आजाद मैदान के बाहर टेंट लगाकर वहां पर रहते थे लेकिन जीवन यापन के लिए यशस्वी जायसवाल को काम की जरूरत थी और इसी कारण से इन्होंने गोलगप्पे का ठेला लगाया था लेकिन कुछ दिनों तक इन्होंने एक दूध वाले की दुकान पर भी कार्य किया था जिस दूध की देरी पर यह काम करते थे तो वहां पर यह सफाई कर्मी की तरह काम करते थे।

यशस्वी जायसवाल का आरंभिक करियर

बचपन से ही यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के प्रति काफी रुचि रखते थे और इनके द्वारा स्कूल स्तर के मैचो पर काफी शानदार प्रदर्शन किया गया था और इसी कारण से इनको मुंबई की टीम अंडर 16 टीम में खेलने का मौका दिया था और उसके कुछ समय के बाद ही यशस्वी जायसवाल को भारत की अंदर-19 टीम में शामिल कर लिया गया 2018 में अंदर-19 एशिया कप हुआ था और इसमें यशस्वी जायसवाल की तरफ से सर्वाधिक 318 रन बनाए गए थे और उनकी इस बल्लेबाजी के कारण इनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था उसके अगले साल 2019 में अंडर-19 विश्व कप खेला गया था और इस विश्व कप में भी यशस्वी जयसवाल की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया गया था।

यशस्वी जायसवाल का रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन

साल 2019 में यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी में भाग लिया था और यह मुंबई की तरफ से खेले थे और इसी साल यशस्वी जायसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी भाग लिया था और इन्होंने डेब्यू लिस्ट ए क्रिकेट में लिया था इसके दौरान इन्होंने झारखंड के खिलाफ क्रिकेट खेला था और 203 रन बना दिए थे और इसी के साथ ही यह सबसे कम आयु के ऐसा कारनामा करने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे।

यशस्वी जयसवाल का आईपीएल करियर

वर्ष 2020 में आईपीएल की नीलामी हुई थी और उस समय यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स के द्वारा खरीदा गया था लेकिन यह आईपीएल का यशस्वी जायसवाल का पहला सीजन था और इसी कारण से इनको वर्ष 2020 में ज्यादा आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला था वर्ष 2021 के आईपीएल में यशस्वी जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगाया था लेकिन वर्ष 2021 का आईपीएल भी उनके लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि इन्होंने ज्यादा मैच नहीं खेले थे।

लेकिन उसके बाद 2023 में भी यह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ही खेले थे और यह आईपीएल तो उनके लिए काफी बेहतरीन साबित हुआ शुरुआत में तो यशस्वी जयसवाल ऑरेंज कैप की सूची में नंबर एक स्थान पर रहे थे और इन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके बाद 30 अप्रैल 2023 को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियन्स के खिलाफ था और इसी मैच में इन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया था इस मैच में 62 गेंद में 124 रन इनके द्वारा बनाए गए थे हालांकि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स हार गई थी लेकिन उसके बाद 11 में 2023 को यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया और आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया था इनका मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था और इस मैच में इन्होंने मात्र 13 गेंद में अपना आदर्श शतक पूरा कर लिया था और यह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी मानी जाती हैं।

यशस्वी जायसवाल के बारे में रोमांचक तथ्य

  • यशस्वी जायसवाल के परिवार की स्थिति काफी कमजोर थी इनके पिताजी हार्डवेयर का काम करते थे।
  • मात्र 10 साल की उम्र में ही यशस्वी जयसवाल अपने गांव को छोड़कर मुंबई क्रिकेट का प्रशिक्षण के लिए चले गए थे।
  • आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इन्होंने गोलगप्पे का ठेला भी लगाया था और इसी के साथ ही इन्होंने फल सब्जी भी बेची थी।
  • सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल प्रथम व्यक्ति माने जाते हैं।
  • आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्थशतक का रिकॉर्ड इनके नाम है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल तथा पेट कमिंग्स के नाम था उनके द्वारा 14 गेंद में अर्धशतक लगाया गया था लेकिन उन्होंने मात्र गेंद में ही अर्थशतक लगा दिया है।

Read More :-

FAQ :-

यशस्वी जायसवाल का जन्म कब हुआ है?

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ है।

यशस्वी जायसवाल के नाम कौन सा रिकॉर्ड है?

यशस्वी जायसवाल सबसे कम उम्र के दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं तथा उनके नाम आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

यशस्वी जायसवाल के बारे में क्या रोचक तथ्य हैं?

यशस्वी जायसवाल के बारे में हमने आपको ऊपर इस लेख के माध्यम से बता दिया है तथा हमने आपको यहां पर कुछ रोचक तथ्य भी बताए हैं तो आप ऊपर जाकर यशस्वी जायसवाल के बारे में जानकारी को प्राप्त करें।

यशस्वी जायसवाल किस टीम से खेला करते हैं?

यशस्वी जायसवाल पहले तो मुंबई की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते थे उसके बाद इन्होंने अंदर-19 में खेल और अब यह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तथा अंदर- 23 और इंडिया बी की तरफ से खेलते हैं।

अंतिम शब्द :-

दोस्तों हमने आपको यशस्वी जायसवाल बायोग्राफी इन हिंदी, Yashasvi jaiswal biography in Hindi, Yashasvi jaiswal biography के बारे में संपूर्ण जानकारी बता दी हैं यदि दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आती है तो आप इसको अपने मित्रों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर सकते हैं

Leave a Comment